lichess.org
Donate

भारत एवं भारतीय

2 members

नमश्कार,

दोस्तों, जैसा की आप जानते ही हैं कि भारतीय सभ्यता दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यता है, और यह खेल (शतरंज) भी इसी पृष्ठभूमि से जन्मा हैं, परन्तु वर्त्तमान समय में इसकी लोकप्रियता हमारे देश का गौरव नहीं बन सकी जो की एक चिंता का विषय है। जिसका प्रमुख कारण है पूर्व में हमारे देश में हुआ विदेशी दखल एवं वर्त्तमान अंतरराष्ट्रीय राजनैतिक समीकरण। आप खुद ही सोचिए, की दुनिया इस खेल को हमारे दिए हुए नाम से नहीं जानती, यहां तक की प्यादो के नामकरण में भी इन्होने फेर बदल किया है जैसे वज़ीर को रानी कहना ...और बाकी आप सभी हमारे देश के नामकरण के बारे में तो जानते ही होंगे!

हमे किसी से नफरत या दुश्मनी नहीं करनी है, परन्तु अब समय आ गया है कि हम इस पर अपना आधिपत्य स्थापित करें, इसे अपने तरीकों से प्रचारित करें, अपने देश से जन्मा खेल कहके प्रचारित करें, ताकि दुनिया इसे इसी प्रकार जाने, ताकि दुनिया भारत को जाने।

"मेरा भारत महान, कभी कम ना हो इसकी शान, चाहे देनी पड़े अपनी जान..."

वन्दे मातरम,
भारत माता की जय!
खेल आरम्भ किया जाए...